पन्ना टाइगर रिजर्व- तीन महीने में तीसरे बाघ की मौत:दूरबीन से नजर रखे थी टीम, शरीर में हलचल न होने पर हुआ था शक
मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में एक वयस्क नर बाघ का शव मिला है। यह पिछले तीन महीनों में पार्क में बाघ की तीसरी मौत है, जिससे वन्यजीव संरक्षण को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।