किसान कांग्रेस का प्रदर्शन, ई-टोकन व्यवस्था खत्म करने की मांग:विदिशा में मूंग की 100% सरकारी खरीदी सुनिश्चित करने की अपील
विदिशा में मूंग खरीदी में आ रही परेशानियों को लेकर शनिवार को किसान कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। माधवगंज चौराहे पर बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए।