जंगल में मिले बालक के क्षत-विक्षत शव का पोस्टमार्टम:जंगली जानवर के हमले के निशान, परिजनों को हत्या का संदेह
सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव में 9 वर्षीय नितिन यादव का क्षत-विक्षत शव जंगल में मिला। शुक्रवार को जिला अस्पताल में तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया।