रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा, खाते में आएंगे ₹1,750
मध्य प्रदेश में लाड़ली बहनों को 19 अगस्त को 39वीं किस्त के रूप में ₹1,500 के साथ ₹250 का रक्षाबंधन उपहार मिलेगा। कुल ₹1,750 की राशि 1.25 करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं के खातों में डीबीटी से भेजी जाएगी।