चंदवासा में 15 वर्षीय युवती को लगातार दो सांपों ने काटा, मंदसौर जिला अस्पताल रेफर
ग्राम चंदवासा में घर में टाटपट्टी हटाते समय एक 15 वर्षीय युवती को दो सांपों ने डस लिया। शामगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद उसे मंदसौर जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है।